Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस हुआ सभी के लिए लाइव, ऐसे खेल सकते हैं आप

Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस हुआ सभी के लिए लाइव, ऐसे खेल सकते हैं आप

BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA EARLY ACCESS लाइव हो गया है। इस गेम को आप गूगल प्ले स्टोर के डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। जानिए आप कैसे इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।

                   

PUBG Mobile का देसी अवतार Battlegrounds Mobile India (BGMI) का अर्ली एक्सेस लाइव हो चुका है। कल तक चुनिंदा लोगों के लिए उपलब्ध गेम का अर्ली एक्सेस अब सभी के लिए लाइव हो गया है। बता दें कि कंपनी ने गेम का अर्ली एक्सेस गुरुवार को जारी किया है, लेकिन यह सीमित लोगों के लिए ही उपलब्ध था। अब क्राफ्टन ने Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस सभी लोगों के लिए ओपन कर दिया है। इसका मतलब है कि गेम को सभी लोग डाउनलोड कर सकते हैं और खेल सकते हैं। Also Read - Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस हुआ सभी के लिए लाइव, ऐसे खेल सकते हैं आप

हालांकि अभी तक बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा था कि गेम आज यानी 18 जून को लॉन्च हो जाएगा, लेकिन प्लेयर्स को फिलहाल के लिए बीटा वर्जन से ही काम चलाना होगा। Krafton इस गेम को इस महीने के अंत तक बग्स फिक्स और अन्य दिक्कतों को दूर करके लॉन्च कर सकता है। Also Read - Battlegrounds Mobile India vs PUBG Mobile: जानें इन दोनों गेम्स के पांच बड़े अंतर


BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA कैसे खेल सकते हैं आप

चूंकि Battlegrounds Mobile India (BGMI) का अर्ली एक्सेस सभी के लिए उपलब्ध है, इसलिए आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि फिलहाल गेम सिर्फ एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध है। हालांकि इससे पहले आपको इस पेज पर जाकर खुद को टेस्टर बताना होगा, जिसके बाद आप इस गेम को डाउनलोड कर सकेंगे। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Season 19 के रॉयल पास और रिवार्ड्स की जानकारी आई सामने

क्राफ्टन ने पबजी मोबाइल को कुछ बदलाव के साथ बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नाम से लॉन्च किया है। इसमें लगभग वहीं गेम प्ले, मैप्स, व्हीकल, हथियार आदि मिलते हैं, जो पबजी मोबाइल में मौजूद थे। हालांकि क्राफ्टन ने इसमें नए कॉस्मेटिक जोड़े हैं। इसके साथ ही गेम में किसी की मारने पर लाल के बजाय हरा रंग दिखाई देगा और कैरेक्टर्स पूरे कपड़े पहने हुए होंगे। क्राफ्टन सेफ प्ले को भी प्रमोट कर रहा है और लोगों से गेम खेलने के दौरान ब्रेक लेने की अपील करता है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.